Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • निशंक के मंत्री बनने से हरिद्वार के सफाई कर्मचरियों में भी उम्मीदें जगी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निशंक के मंत्री बनने से हरिद्वार के सफाई कर्मचरियों में भी उम्मीदें जगी

हरिद्वार – शनिवार को नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने निगम परिसर में यूनियन कार्यालय में बैठक की। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। बैठक में राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि डॉ. निशंक के मंत्री बनने से […]

हरिद्वार – शनिवार को नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने निगम परिसर में यूनियन कार्यालय में बैठक की। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। बैठक में राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि डॉ. निशंक के मंत्री बनने से हरिद्वार के सफाई कर्मचरियों में भी उम्मीदें जगी है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य अति आवश्यक सेवा में आता है। कहा कि आशा है कि डॉ. निशंक सफाई कार्य को ठेका प्रथा और सफाई कर्मचारियों के पदों को मृत कैडर से मुक्त करने का प्रयास करेंगे। बैठक में मोर्चे के नेता सुरेंद्र तेशवर, राजेंद्र श्रमिक, अशोक तेश्वर, सुनील राजौर, आत्माराम बेनीवाल, सलेक चंद, प्रवीण तेश्वर, संजय पेवल, अशोक छाछर, राजेश खन्ना, अजय कुमार, मुकेश कुमार, मनोज टांक, आनंद कांगड़ा, जुगनू, नानक, राजू आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *