Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • शव मिलने से हडक़ंप मचा

हरिद्वार।-बहादराबाद बाईपास से छोटी नहर में पानी में उतराता एक शव मिलने से हडक़ंप मच गया। पुलिस ने पानी से शव बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान गली नम्बर नौ सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार से जितेंद्र उर्फ पप्पू राजपूत (42) […]

हरिद्वार।-बहादराबाद बाईपास से छोटी नहर में पानी में उतराता एक शव मिलने से हडक़ंप मच गया। पुलिस ने पानी से शव बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान गली नम्बर नौ सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार से जितेंद्र उर्फ पप्पू राजपूत (42) वर्ष पुत्र पदम सिंह निवासी गली नम्बर नौ सुभाषनगर ज्वालापुर लापता हो गया था। परिजनों ने जितेंद्र के बारे में कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चल सका। रविवार की सुबह बहादराबाद रघुनाथ मॉल के पास छोटी नहर में जितेंद्र का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं, जिस कारण पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। उधर, बहादराबाद थाना प्रभारी आरसी उनियाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत का कारण पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *