हरिओम गिरी/ रूड़की
रूड़की – सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के प्रेम कुंज के एक चोर के द्वारा घर में घुसकर दिन दहाड़े साइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है
प्रेम कुंज निवासी संतोष कुमार मिश्रा ने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर बताया है की 1 जून को वह किसी कार्य से देहरादून गए थे उनके घर के आँगन में एक गुलाबी रंग की साइकिल खड़ी हुई थी जब वह शाम को घर वापस आये तो साइकिल गायब थी उन्होंने साइकिल को आसपास काफी तलाश किया लेकिन वो नहीं मिली है पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी है
