Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • 6 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

6 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

विकासनगर – कार्यालय संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। शनिवार देर […]

विकासनगर – कार्यालय संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। शनिवार देर रात को पुलिस गश्त पर थी। तभी मुखबिर ने पुलिस को तेलपुर रोड पर स्मैक की तस्करी करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जैसे ही महिला की तलाश करने लगी। महिला को पता चल गया और वह गांव की गलियों में भागने लगी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने आरोपी महिला को घेरकर पकड़ लिया। महिला के पास छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला सलमा पत्नी यासीन निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से स्मैक सस्ते दामों पर खरीदकर लाती है। जिसे शिक्षण संस्थानों के छात्रों को महंगे दामों पर बेचती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *