Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • निर्माण व वन संरक्षण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप , सीबीआई जांच की मांग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निर्माण व वन संरक्षण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप , सीबीआई जांच की मांग

हरिद्वार – वन विभाग की ओर से रसिया वर्ड आदि क्षेत्रों में किये गए निर्माण व वन संरक्षण कार्यों पर सूचना का अधिकार के अधिनियम के तहत बड़े भ्रष्टाचार के सामने आने का आरोप लगाकर वन मंत्री हरक सिंह के समर्थकों ने सीबीआई जांच की मांग की है। मंगलवार को कंधारी धर्मशाला परिसर में संजय […]

हरिद्वार – वन विभाग की ओर से रसिया वर्ड आदि क्षेत्रों में किये गए निर्माण व वन संरक्षण कार्यों पर सूचना का अधिकार के अधिनियम के तहत बड़े भ्रष्टाचार के सामने आने का आरोप लगाकर वन मंत्री हरक सिंह के समर्थकों ने सीबीआई जांच की मांग की है। मंगलवार को कंधारी धर्मशाला परिसर में संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री से मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वन विभाग की लापरवाही व उच्च अधिकारियों के वजह से उत्तराखंड के जंगलों में आग लगी हुई है। कहा कि अधिकारियों के सुस्त रवैयों के कारण वन संपदा जीव जंतुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि वन संरक्षक वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार रसिया वर्ड में कैम्पा योजना के पैसे की भारी बंदरबांट की गई है ,जिसके प्रमाण जग जाहिर हुए हैं। आरएस रतूड़ी व सुनील कुमार ने कहा कि हरिद्वार मनसा देवी, चंडी देवी आदि जंगल के क्षेत्रों में आग लगना आम बात हो गयी है। जबकि वन विभाग में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उत्तराखंड के जंगल जल रहे हैं। बैठक में चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजेश दुआ, संजय बंसल, राजेश खुराना, रविश अग्रवाल, कुंवर सिंह, रणजीत रावत, दीपक सूरी, भूपेंद्र राजपूत, ओमप्रकाश भाटिया, रोहित सेठी, राजू बिहारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *