हरिद्वार – ज्वालापुर सराय में एक युवती का हाथ पकडऩे पर हंगामा हो गया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। युवती ने ज्वालापुर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ज्वालापुर सराय निवासी युवती अपने घर से चंद्राचार्य चौक के लिए निकली थी। युवती को एक चिकित्सक के यहां जाना था। आरोप है कि युवती के घर बाहर ही एक बाइक सवार युवक आ गया और पीछे से आए युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास खड़े कुछ लोग युवक के पीछे भी भागे, लेकिन युवक फरार हो गया। घटना के बाद युवती ने ज्वालापुर कोतवाली में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को मौखिक शिकायत की है। पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की तलाश की। युवक और युवती के बीच पुराना विवाद भी बताया जा रहा है। हालांकि युवती ने पुलिस को युवक का नाम व पता कुछ नहीं बताया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हरिद्वार – ज्वालापुर सराय में एक युवती का हाथ पकडऩे पर हंगामा हो गया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। युवती ने ज्वालापुर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ज्वालापुर सराय निवासी युवती अपने घर से चंद्राचार्य चौक के लिए निकली थी। युवती […]
