• Home  
  • पढे : आखिर क्यो की मारपीट और फाड़ ​दिये कपडे
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पढे : आखिर क्यो की मारपीट और फाड़ ​दिये कपडे

देहरादून – सीपीयू उपनिरीक्षक द्वारा बेवजह की गयी मारपीट के विरोध में आज गूंज संस्था के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंंच कर प्रदर्शन किया और सीपीयू दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन्होंने कहा कि समाज सेवी रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि वह कल सांय नेहरूकालोनी की ओर […]

देहरादून – सीपीयू उपनिरीक्षक द्वारा बेवजह की गयी मारपीट के विरोध में आज गूंज संस्था के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंंच कर प्रदर्शन किया और सीपीयू दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में इन्होंने कहा कि समाज सेवी रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि वह कल सांय नेहरूकालोनी की ओर जा रहे थे इस दौरान फोन आया तो उन्होने अपनी कार सडक़ किनारे की और बात करने लगे। इस दौरान सीपीयू कर्मी भी आये और उन्हे फोन पर बातें करता देख चालान काटने की धमकी देने लगे। इस दौरान उन्होने कार की चाबी छीनने का भी प्रयास किया। सफल न होने पर उन्होने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे की उन्हे चोटे आयी और कपड़े फट गये। बताया कि इस दौरान लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो सीपीयू कर्मियों ने उनको भी देख लेने की धमकी दे डाली।

रविन्द्र सिंह आनन्द का कहना है कि वह समाजसेवी है और एक संस्था चलाते है जब समाजसेवी के साथ सीपीयू कर्मी ऐसा व्यवहार कर सकते है तो फिर आम आदमी का क्या होगा। उन्होने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त प्रकरण की जांच करवा कर सीपीयू कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *