Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • शर्मनाक: रमजान में भी चोरी से नही आये बाज, ईद भी मनेगी जेल में
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शर्मनाक: रमजान में भी चोरी से नही आये बाज, ईद भी मनेगी जेल में

देहरादून – राजपुर पुलिस ने बीती 18 मई को राजपुर व रायपुर क्षेत्र में एक ही दिन हुई दो चोरियों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी में प्रयुक्त बाइक, 1.40 लाख रुपये नकद और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस दोनों […]

देहरादून – राजपुर पुलिस ने बीती 18 मई को राजपुर व रायपुर क्षेत्र में एक ही दिन हुई दो चोरियों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी में प्रयुक्त बाइक, 1.40 लाख रुपये नकद और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। दोनों मूलरूप से रुडक़ी के रहने वाले हैं।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि 18 मई को राजस्व विभाग के कर्मचारी विश्वजीत भराली निवासी माउंट व्यू कॉलोनी, राजपुर के बंद घर में चोरी हो गई थी। इसी दिन रायपुर के मंदाकिनी विहार में उल्लास भटनागर के बंद घर में चोरी हुई थी। उल्लास सचिवालय में सेवारत हैं। वारदात के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर रायपुर चंद्रभान सिंह अधिकारी व एसओ राजपुर नत्थीलाल उनियाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों ही घटनाओं के वक्त एक बाइक दिखी, जिस पर दो युवक आते-जाते दिख रहे थे। पंजीकरण नंबर के आधार पर बाइक की पहचान हुई।
दोनों युवकों को बाइक समेत रुडक़ी में रामपुर चुंगी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान दानिश पुत्र सलीम निवासी जवाईपुरा रामपुर चुंगी व शमीम पुत्र इलियास निवासी रामपुर निकट बारातघर गंगनहर कोतवाली, रुडक़ी के रूप में हुई है। शमीम पर ऋषिकेश में भी चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *