Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • गोरक्षा विभाग की बड़े आंदोलन की चेतावनी – मुख्यमंत्री पर लगाया वादे से मुकरने का आरोप – देवभूमि को कलंकित करने की हो रही साजिश
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गोरक्षा विभाग की बड़े आंदोलन की चेतावनी – मुख्यमंत्री पर लगाया वादे से मुकरने का आरोप – देवभूमि को कलंकित करने की हो रही साजिश

हरिओम गिरी / रूडकी रूड़की – विश्व हिन्दू परिषद् के गोरक्षा विभाग ने मंगलौर में बनाये जा रहे स्लाटर हॉउस को लेकर धमकी दी है उनका कहना है की अगर जल्द ही स्लाटर हॉउस का निर्माण बंद नहीं हुआ तो विश्व हिन्दू परिषद् पुरे देश में बड़ा आंदोलन करेगा मंगलौर में बन रहे स्लाटर हॉउस […]

हरिओम गिरी / रूडकी

रूड़की – विश्व हिन्दू परिषद् के गोरक्षा विभाग ने मंगलौर में बनाये जा रहे स्लाटर हॉउस को लेकर धमकी दी है उनका कहना है की अगर जल्द ही स्लाटर हॉउस का निर्माण बंद नहीं हुआ तो विश्व हिन्दू परिषद् पुरे देश में बड़ा आंदोलन करेगा

मंगलौर में बन रहे स्लाटर हॉउस के विरोध में आज मोहनपुरा में गोरक्षा विभाग की ओर से एक बैठक आयोजित की गई जिसमे आरएसएस से जुड़े कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक में गोरक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पाल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की पिछले साल मंगलौर में बन रहे स्लाटर हॉउस का काफी विरोध हुआ था जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्लाटर हॉउस के निर्माण पर प्रतिबन्ध लगा दिया था जिसके बाद माँस व्यापरियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी हाईकोर्ट में सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखा इसीलिए हाईकोर्ट ने स्लाटर हॉउस के निर्माण को अनुमति दे दी है और निर्माण फिर से शुरू हो गया है

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पाल ने कहा की उत्तराखंड देवभूमि के नाम से पूरी दुनिया में पहचाना जाता है क्योंकि यह देवताओ की भूमि है इस पवित्र भूमि पर किसी भी सूरत में पशुवधशाला का निर्माण जैसा कलंकित कार्य नहीं करने दिया जायेगा और अगर मंगलौर में बन रही पशुवधशाला का निर्माण जल्द ही नहीं रुका तो विश्व हिन्दू परिषद् उत्तराखंड सहित पुरे देश में आंदोलन करेगा

विभाग से जुड़े प्रदीप पाल ने कहा की स्लाटर हॉउस बनने से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाये बढ़ जाएगी पशु चोर पकडे जायेंगे तो आप जानते है की कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है इस स्लाटर हॉउस से यहां के पर्यावरण को भी काफी नुक्सान पहुंचेगा जो बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा

इस बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन,किसलय जी,अनिल सैनी,चतर सैन,शिव प्रसाद त्यागी,संजय धीमान,राहुल बजरंगी,अविनाश,विनीत भारद्वाज,बृजेश त्यागी,चंद्र प्रकाश बाटा,नीतिन शर्मा,विनोद त्यागी,सतीश जी,बहन सविता,धर्मवीर जी,संजय पाल,राजीव जी,आदि लोग शामिल रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *