• Home  
  • गाडी की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गाडी की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

हरिद्वार – सिडकुल में साइकिल सवार एक व्यक्ति को पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने घायल को सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश कुमार पुत्र नवाब सिंह निवासी हाल नवोदय नगर बुधवार सुबह साइकिल […]

हरिद्वार – सिडकुल में साइकिल सवार एक व्यक्ति को पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने घायल को सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश कुमार पुत्र नवाब सिंह निवासी हाल नवोदय नगर बुधवार सुबह साइकिल से सिडकुल की एक कंपनी में ड्यूटी जा रहा था। पीछे से आई स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। उधर, दूसरे मामले में सिडकुल पुलिस ने एक युवक को आनेकी हेत्तमपुर से कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया। अर्जुन कुमार पुत्र मुनीराम निवासी हेत्तमपुर को मंगलवार रात पांच लीटर कच्ची शराब के साथ हेत्तमपुर से गिरफ्तार किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *