• Home  
  • धनोल्टी में जायका ग्रुप ने दिया कूड़ा उठाने वाला वाहन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

धनोल्टी में जायका ग्रुप ने दिया कूड़ा उठाने वाला वाहन

नई टिहरी – पर्यटन नगरी धनोल्टी में जायका ग्रुप की ओर से डोर-टू डोर कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा वाहन शुरू किए गए। जायका ग्रुप के परियोजना निदेशक ने वन विभाग, व्यापारियों सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर नगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर चर्चा की। पर्यटन नगरी धनोल्टी में जायका ग्रुप के मुख्य […]

नई टिहरी – पर्यटन नगरी धनोल्टी में जायका ग्रुप की ओर से डोर-टू डोर कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा वाहन शुरू किए गए। जायका ग्रुप के परियोजना निदेशक ने वन विभाग, व्यापारियों सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर नगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर चर्चा की। पर्यटन नगरी धनोल्टी में जायका ग्रुप के मुख्य परियोजना निदेशक अनूप मलिक ने डोर-टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

परियोजना निदेशक ने कूड़ा वाहन को चिंतन संस्था को सौंपते हुए कहा कि नगर को कूड़ा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। इसके उपरांत उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों व लोगों के साथ बैठक कर धनोल्टी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने में आने वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा की। उन्होंने सभी लोगों से नगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर सुझाव भी मांगे। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशा नसीम ने सभी व्यापारियों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडलाध्यक्ष रघुवीर सिंह रमोला, दीपक उपाध्याय, उप प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, कुलदीप नेगी, जगदीश सेमवाल, मनमोहन बिष्ट, तपेंद्र बेलवाल, यशपाल बेलवाल, देवेंद्र बेलवाल, विपुल बेलवाल, विपिन मंमगाई, धीरज उनियाल, दीपक गुसाई, यशपाल कठैत, सोनू गौड आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *