Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • पर्यावरण संरक्षण को वृक्षा रोपण को बढ़ावा देने की जरूरत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पर्यावरण संरक्षण को वृक्षा रोपण को बढ़ावा देने की जरूरत

उत्तरकाशी – जिले में विश्व पर्यावरण दिवस को स्वच्छ भारत,स्वच्छ गढ़वाल, स्वच्छ जनपद, स्वच्छ निकाय व स्वच्छ ग्राम संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों, निकायों के साथ ही जिला मुख्यालय में भी वृहद रूप से स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक गोपाल सिंह रावत ने […]

उत्तरकाशी – जिले में विश्व पर्यावरण दिवस को स्वच्छ भारत,स्वच्छ गढ़वाल, स्वच्छ जनपद, स्वच्छ निकाय व स्वच्छ ग्राम संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों, निकायों के साथ ही जिला मुख्यालय में भी वृहद रूप से स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये आम लोगों को वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है। बुधवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत व जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने डुंडा ब्लॉक के सिंगोटी में फलदार माल्टा के पौध रोपित कर मनरेगा योजना के अन्तर्गत 4 लाख की लागत से उद्यानीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के करीब 400 सौ फलदार पौधों को रोपण किया जायेगा। विधायक रावत ने कहा कि पर्यारण सरंक्षण के लिये आम लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के सभी लोगों को संकल्प लेकर अधिक से अधिक फलदार के पौधों का रोपण करना चाहिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने विकास भवन परिसर में आयोजित सफाई अभियान में प्रतिभाग किया तथा अधिकारी, कर्मचारियों तथा जनता को स्वच्छता की षपथ दिलाई। विकास भवन परिसर को स्वच्छ रखने के लिये पर्याप्त मात्रा में कूड़ेदान लगाने के स्वजल को निर्देश दिए गये। इसके बाद डीएम डा.आषीश चौहान हीना गांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुये और उन्होंने छायादार पौध तेजपत्ता को रोपण किया। इस मौके पर रावल हरीश सेमवाल, विजय संतरी, परियोजना निदेषक आरएस रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेन्द्र पुरी, सहायक निदेषक मत्स्य प्रमोद शुक्ल, सीवीओ डा. प्रलंयकरनाथ, पर्यावरण विषेशज्ञ लोकेन्द्र चौहान,गोपाल सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *