हरिओम गिरी/रूड़की
रूड़की – मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव बिझौली में आज सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव कर दिया इस पथराव में कुछ लोगो को मामूली चोटे आई है पथराव के बाद गाँव में फायरिंग की सुचना है जानकारी मिली है की फायरिंग में एक महिला को गोली लगी है जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
आज सुबह के समय गाँव की एक मोबाइल की दूकान पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे एक पक्ष ने अपने परिजनों को झगडे की सुचना दी जिसके बाद उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जानकारी मिली है की दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा की पथराव और फायरिंग भी हुई है फिलहाल गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है
