Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • किसान महाकुम्भ में तैयार होगी सरकार के खिलाफ रणनिति- सातवें वेतन आयोग की तरह पांचवे वेतन मूल्य आयोग लागू करने की मांग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किसान महाकुम्भ में तैयार होगी सरकार के खिलाफ रणनिति- सातवें वेतन आयोग की तरह पांचवे वेतन मूल्य आयोग लागू करने की मांग

हरिओम​ गिरी / रूड़की रूड़की – हरिद्वार में होने जाने जा रहे किसान महाकुम्भ में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा सरकार के खिलाफ और किसानो के हित में निति तैयार की जाएगी और यह तय किया जायेगा की किस तरह से किसानो की आमदनी को बढ़ाया जाए इस पर भी चर्चा की जाएगी आज भारतीय […]

हरिओम​ गिरी / रूड़की

रूड़की – हरिद्वार में होने जाने जा रहे किसान महाकुम्भ में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा सरकार के खिलाफ और किसानो के हित में निति तैयार की जाएगी और यह तय किया जायेगा की किस तरह से किसानो की आमदनी को बढ़ाया जाए इस पर भी चर्चा की जाएगी

आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने प्रशासनिक भवन में प्रेसवार्ता कर बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय किसान यूनियन के द्वारा हरिद्वार में किसानो का महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है यह किसान महाकुम्भ तीन दिवसीय होगा इस महाकुम्भ में उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,राजस्थान,मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसान शामिल होंगे यह महाकुम्भ तीन दिन तक दिन रात चलेगा

किसानो की मांग

भारतीय किसान यूनियन की मांग है की सरकारी कर्मचारियों की तरह किसान मूल्य आयोग बनाकर सातवें वेतन आयोग की तरह ही किसानो के लिए पांचवा वेतन आयोग लागू कर दिया जाये 1967 में एक सामान्य कर्मचारी एक माह के वेतन में एक कुंतल गेहूं खरीदता था जो आज 30 कुंतल गेहूं खरीद सकता है भारतीय किसान यूनियन की मांग है की जो किसानो को दो दो हजार रूपये दिए जा रहे है वो बढाकर दो दो लाख रूपये कर दिए जाये

30 – 40 सालो में जिस वर्ग की आमदनी जितनी बढ़ी है उसी के हिसाब से बिजली के बिल तय किये जाए किसी के 10 रूपये प्रति यूनिट हो तो किसी के 20 से पचास रूपये तक प्रति यूनिट आमदनी के हिसाब से होनी चाहिए और किसान व् मजदूरों पर 50 पैसे प्रति यूनिट चार्ज लगना चाहिए

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *