Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • हाईवे पर ऑटो-विक्रम का संचालन बंद किए जाने से यात्री परेशान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हाईवे पर ऑटो-विक्रम का संचालन बंद किए जाने से यात्री परेशान

हरिद्वार – पुलिस की ओर से हाईवे पर ऑटो-विक्रम का संचालन बंद किए जाने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को पांच किलोमीटर की दूरी तय कर हरकी पैड़ी पहुंचना पड़ा। वहीं स्थानीय लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।पुलिस के ट्रैफिक प्लान के मुताबिक हरिद्वार […]

हरिद्वार – पुलिस की ओर से हाईवे पर ऑटो-विक्रम का संचालन बंद किए जाने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को पांच किलोमीटर की दूरी तय कर हरकी पैड़ी पहुंचना पड़ा। वहीं स्थानीय लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।पुलिस के ट्रैफिक प्लान के मुताबिक हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित कई अन्य वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। रविवार को हरिद्वार में उमड़ी भीड़ के कारण पुलिस ने दिल्ली से आने वाले वाहनों को बैरागी कैंप में पार्क कराया। यात्रियों को बैरागी कैंप से हरकी पैड़ी जाने के लिए ऑटो-विक्रम नहीं मिला। जिस कारण यात्री बामुश्किल हरकी पैड़ी पैदल चलकर पहुंचे। कुछ लोग शहर के अंदर आकर ललतारौ पुल तक ऑटो से जरूर पहुंचे, लेकिन उससे आगे भी यात्रियों को पैदल ही गंगा स्नान करने हरकी पैड़ी पहुंचना पड़ा। वहीं शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाले स्थानीय लोगों को ऑटो-विक्रम न चलने से दिक्कतें उठानी पड़ी। उत्तरी हरिद्वार से ज्वालापुर की ओर जाने वाले स्थानीय लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कुछ लोग जरूर भीमगोड़ा से ज्वालापुर जाने के लिए निकले, लेकिन हाईवे पर ऑटो पर प्रतिबंध होने के कारण नहीं जा सके। वहीं सप्तऋषि क्षेत्र में ठहरे यात्री भी रेलवे स्टेशन नहीं जा सके। दिल्ली उत्तम नगर से आए पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने वाहन को बैरागी कैंप में पार्क किया। हरकी पैड़ी स्नान करने लिए वे पैदल ही पहुंचे। वहीं स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका चाउमीन का काम है। सामान लाने के लिए आए दिन उनको ज्वालापुर जाना पड़ता है। लेकिन ऑटो-विक्रम बंद होने के कारण आज वह ज्वालापुर नहीं जा सके। हरकीपैड़ी न जाकर दूसरे घाटों पर किया स्नानकुछ यात्री ऐसे भी थे जिन्होंने हरकी पैड़ी न जाकर कनखल में हाईवे पर विश्वकर्मा घाट, प्रेमनगर घाट सहित आसपास के गंगा घाटों में स्नान किया और वापस लौट गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *