पिथौरागढ़ – अंबेडकर छात्रावास में बिजली आपूर्ति ठप होने और दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने से नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने सरकार और समाज कल्याण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। अंबेडकर छात्रावास के छात्र किशोर कुमार के नेतृत्व में छात्रावास के बाहर एकत्र हुए। किशोर ने कहा दो सप्ताह से छात्रावास में बिजली आपूर्ति ठप है, जिसके चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कई बार शिकायत के बाद भी परेशानियों को नजरंदाज कर छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा परिक्षाएं चल रहीं हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। चंद्र प्रकाश ने कहा छात्रावास में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसके कारण कई छात्रों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कहा छात्रावास की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने कहा अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। कहा सरकारी और समाज कल्याण विभाग छात्रों के हितों को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान भुवन कुमार, पंकज कुमार, योगेश, विनय कुमार, चंद्र भानु, कैलाश कुमार आदि मौजूद थे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
अंबेडकर छात्रावास में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा
पिथौरागढ़ – अंबेडकर छात्रावास में बिजली आपूर्ति ठप होने और दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने से नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने सरकार और समाज कल्याण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। अंबेडकर छात्रावास के छात्र किशोर कुमार के नेतृत्व में छात्रावास के बाहर एकत्र […]
