• Home  
  • बार खोलने की भनक लगने पर भडक़े स्थानीय लोग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बार खोलने की भनक लगने पर भडक़े स्थानीय लोग

अल्मोड़ा – रैलापाली वार्ड के न्यू-इंद्रा कॉलोनी में सेवन-सी रेस्तरा में बार खोलने की भनक लगने पर स्थानीय लोग भडक़ उठे। एसएसजे के सिमकनी मैदान में एकत्रित होकर लोगों ने जिला प्रशासन व आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बार खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान बैठक कर आगे […]

अल्मोड़ा – रैलापाली वार्ड के न्यू-इंद्रा कॉलोनी में सेवन-सी रेस्तरा में बार खोलने की भनक लगने पर स्थानीय लोग भडक़ उठे। एसएसजे के सिमकनी मैदान में एकत्रित होकर लोगों ने जिला प्रशासन व आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बार खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान बैठक कर आगे की रणनीति भी तय की गई। रेस्तरा में बार खुलने की जानकारी के बाद रविवार को एसएसजे के सिमकनी खेल मैदान में रैलापाली के न्यू इंद्रिरा कलोनी के लोग एकत्रित हुए। सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन सिहं अल्मियां की अध्यक्षता में बैठक हुई। बार के विरोध में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नियम विरूद्ध शराब परोसने की तैयारी की जा रही है। जिसको क्षेत्रवासी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि रेस्तरां संचालक को प्रशासन और नेताओं का सहयोग भी मिल रहा है। सेवन-सी रेस्तरां कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर से 50 मीटर की दूरी पर है। जबकि न्यू-मार्डन पब्लिक स्कूल और जय श्री कॉलेज करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में क्षेत्र में बार खुलने से छात्र-छात्राओं पर वितरित असर पड़ेगा। साथ ही सिमकनी मैदान में खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों पर भी वितरीत प्रभाव पड़ेगा। कैप्टन मोहन सिंह अल्मियां ने कहा कि किसी भी हालत में बार संचालित नहीं करने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो व आत्माह भी करेंगे। बैठक में तय किया गया कि सोमवार यानि आज क्षेत्र के लोग डीएम से मुलाकात कर बार ना खोले जाने के संबंध में ज्ञापन सौपेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन व बैठक में रैलापाली की सभासद रेखा अल्मियां, प्रधान संगठन अध्यक्ष हरीश कनवाल, पूर्व बीडीसी सदस्य हरीश बिष्ट, मोहन सिंह कुमैंया, आरसी पंत, सीमा देवी, कलावती देवी, भागीरथी देवी, पनुली देवी, हेमा बिष्ट, प्रीति अल्मियां, प्रदीप सिंह राणा, गंगा सिंह फर्त्याल, हर्ष दत्त उप्रेती, राजेश फुलारा, देवेंद्र गोस्वामी, राजेश अल्मियां, जीएस चौधरी, जगत प्रकाश सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र राणा, पवन सिंह, नवीन चंद्र जोशी, हीरा सिंह बोरा समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *