• Home  
  • रूड़की से चंद किलोमीटर दूरी पर गुलदार ने बनाया ठिकाना – ग्रामीणों में दहशत का माहौल -गुलदार को पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रूड़की से चंद किलोमीटर दूरी पर गुलदार ने बनाया ठिकाना – ग्रामीणों में दहशत का माहौल -गुलदार को पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव नन्हेड़ा अनंतपुर के जंगलो में गुलदार के आने से ग्रामीण काफी दहशत में है गुलदार के डर से ग्रामीण अपने खेतो में भी नहीं जा पा रहे है ग्राम प्रधान संदीप सैनी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की लिखित शिकायत की है जिसके बाद […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव नन्हेड़ा अनंतपुर के जंगलो में गुलदार के आने से ग्रामीण काफी दहशत में है गुलदार के डर से ग्रामीण अपने खेतो में भी नहीं जा पा रहे है ग्राम प्रधान संदीप सैनी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की लिखित शिकायत की है जिसके बाद वन विभाग गुलदार को पकड़ने में जुट गया है

बता दें की नन्हेड़ा अनंतपुर गाँव के ग्रामीणों के खेतो से लगा हुआ एक बांस का जंगल है इस बांस के जंगल में कुछ दिनों से एक गुलदार ने अपना ठिकाना बना लिया है यह गुलदार खेतो में रहने वाले कई जानवरो को अपना निवाला बना चूका है इस गुलदार के गाँव के खेतो में दिखाई देने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और वो इस गुलदार के डर से खेतो में काम करने के लिए नहीं जा पा रहे है

प्रधान संदीप सैनी का कहना है की गाँव से लगे जंगल में कुछ दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा है जिससे लोग दहशत में है हमने वन विभाग को पहले भी फोन कर जानकारी दी थी वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में लगी हुई है आज सुबह भी वन विभाग की टीम गाँव में आई थी उम्मीद है की यह गुलदार जल्दी ही पकड़ा जाएगा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *