Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 190 रोगियों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

190 रोगियों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश व सेवा-टीएचडीसी के संयुक्त निशुल्क चिकित्सा शिविर में 190 रोगियों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। वक्ताओं ने शिविर की महत्ता के बारे में बताया। बुधवार को मायाकुंड स्थित श्रीकृष्ण कुंज आश्रम में ऋषिकेश एम्स व टीएचडीसी-सेवा के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। संदेश के माध्यम से निदेशक एम्स पद्मश्री […]

ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश व सेवा-टीएचडीसी के संयुक्त निशुल्क चिकित्सा शिविर में 190 रोगियों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। वक्ताओं ने शिविर की महत्ता के बारे में बताया। बुधवार को मायाकुंड स्थित श्रीकृष्ण कुंज आश्रम में ऋषिकेश एम्स व टीएचडीसी-सेवा के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। संदेश के माध्यम से निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो.रविकांत ने बताया कि संस्थान टीएचडीसी-सेवा के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित इलाकों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का नियमित तौर पर आयोजन कर रहा है। एम्स संस्थान के आउटरीच सेल के नोडल ऑफिसर डा.संतोष कुमार व अपर महाप्रबंधक टीएचडीसी पीके नैथानी की देखरेख में चिकित्सकीय टीम में फिजीशियन डा.मोहित गर्ग, हड्डी रोग चिकित्सक डा. आदित्य सिंघला, स्त्री रोग चिकित्सक डा. कनिका, स्वास रोग चिकित्सक डा. सौरभ चौधरी ने रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी। नोडल ऑफिसर डा. संतोष कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त रोगी पाए गए, जिसमें चर्म रोग, शारीरिक कमजोरी, हड्डी रोग, स्वास रोग, स्त्री रोग आदि शामिल हैं। शिविर में कुल 190 लोगों ने लाभ उठाया है। मौके पर टीएचडीसी सीएसआर से वरिष्ठ अधिकारी ओमवीर सिंह, सीपी भद्री, एम्स के अखिलेश असवाल, सुरेश प्रसाद, गौरव कुमार, विकास, प्रशंसा, आकाश जाधव, प्रकाश चंदोला, आशीष भारती आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *