ऋषिकेश – तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। ऋषिकेश के गंगा घाटों पर विशेष गंगा आरती और पूजन कर श्रद्धालुओं ने मनवांछित मनोकामनाएं मांगी। त्रिवेणी घाट पर श्री गंगा सभा ने गंगा आरती कर क्षेत्र व देश की समृद्धि व शांति की कामना की। बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा दशहरा धूमधाम से मना। गंगा दशहरा पर ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट पर श्री गंगा सभा द्वारा विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी जगमोहन मिश्रा के सानिध्य में गंगा आरती व पूजन किया गया। गंगा आरती के दौरान ऊॅं जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता…..के भक्तिमय संगीत से गुंजायमान हो गया। गंगा आरती के दौरान दून दराज से गंगा स्नान को घाट पर पहुंचे लोगों ने आरती में प्रतिभाग कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। त्रिवेणी घाट में हुई गंगा आरती में पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा, राहुल शर्मा, चंद्रेशखर शर्मा, शिवेंद्र ध्यानी, विनोद अगव्राल, जतिन स्वरुप भट्नागर, विरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। उधर, गंगा दशहरा पर तीर्थनगरी के अन्य गंगा घाट सांई घाट, शत्रुघ्न घाट, दयानंद घाट आदि जगहों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा आरती कर परिवार की समृद्धि व शांति की कामना की। विभिन्न जगहों पर लगाई गई छबील गंगा दशहरा पर तीर्थनगरी ऋषिकेश के कई संगठनों ने विभिन्न मार्गोँ पर श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए छबील लगाई। त्रिवेणी घाट मार्ग पर व्यापार सभा घाट रोड ने छबील लगाकर गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को शरबत बांटा। अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री हर्षित गुप्ता, हरिशंकर मदान, रोहित रस्तोगी, सागर, राजू बड़थ्वाल, उमेश शर्मा, राजू शर्मा, नवीन भारद्वाज आदि उपस्थित थे। इसके अलावा दून मार्ग, झंडा चौक, हरिद्वार मार्ग, तिलक मार्ग आदि जगहों पर भी समाज सेवियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने छबील लगाकर लोगों को शरबत बांटा।
ऋषिकेश – तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। ऋषिकेश के गंगा घाटों पर विशेष गंगा आरती और पूजन कर श्रद्धालुओं ने मनवांछित मनोकामनाएं मांगी। त्रिवेणी घाट पर श्री गंगा सभा ने गंगा आरती कर क्षेत्र व देश की समृद्धि व शांति की कामना की। बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा दशहरा धूमधाम […]
