• Home  
  • जानलेवा हमले में नामजद सहित सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जानलेवा हमले में नामजद सहित सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकासनगर – पुलिस चौकी सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति विहार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि गत तीस मई की शाम को छह लोगों ने उसके बेटे को घेरकर उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिसमें उसका बेटा मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपियों […]

विकासनगर – पुलिस चौकी सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति विहार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि गत तीस मई की शाम को छह लोगों ने उसके बेटे को घेरकर उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिसमें उसका बेटा मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपियों ने उसके बेटे को मरा समझकर वहां से फरार हो गये। जब परिजनों को सूचना मिली तो बेटे को गंभीर हालत में वहां उठाकर महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया। जहां उसका बेटा अब भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।प्रगति विहार सेलाकुई निवासी बबलू सिंह राणा पुत्र नरेश सिंह राणा ने सेलाकुई चौकी में तहरीर देकर बताया कि 30 मई 2019 की शाम को उसका बेटा निखिल सिंह राणा लेबर चौक से आगे जा रहा था। तभी वहां पर सचिन निवासी सेलाकुई सहित छह युवकों ने उसके बेटे को चारों ओर से घेर लिया। बताया कि सभी आरोपियों ने मेरे बेटे के ऊपर एकाएक धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्होंने मौके से बेटे निखिल सिंह को उठाकर महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून भर्ती कराया है। एसआई पंकज कुमार ने बताया कि सचिन निवासी सेलाकुई सहित सभी छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *