Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • डिलीवरी के दौरान अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा -परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप – जानिए पूरी खबर ?
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

डिलीवरी के दौरान अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा -परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप – जानिए पूरी खबर ?

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – जादूगर रोड स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर काफी हंगामा किया है हांलाकि बाद में डॉक्टर के समझाने के बाद बच्चे के परिजन शांत हो गए धनौरी निवासी एक युवती डिलीवरी के लिए […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – जादूगर रोड स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर काफी हंगामा किया है हांलाकि बाद में डॉक्टर के समझाने के बाद बच्चे के परिजन शांत हो गए

धनौरी निवासी एक युवती डिलीवरी के लिए आज सुबह करीब 7 बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी करीब 10 बजे बच्चे की डिलीवरी हुई डिलीवरी के समय बच्चा हलकी साँसे ले रहा था कुछ मिनट बाद ही बच्चे की साँसे अचानक ही बंद हो गई जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई बच्चे की मौत के बाद बच्चे के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया बच्चे के परिजनों का कहना है की डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही बच्चे की मौत हुई है डिलीवरी से पहले डॉंक्टर ने सब कुछ सही है बताया था बच्चे की मौत के बाद अब डॉक्टर सफाई दे रहे है

डॉक्टर का कहना है की डिलीवरी से पहले सब कुछ सही लग रहा था लेकिन डिलीवरी के समय बच्चे के गले में गर्भनाल लिपटी हुई थी जिससे बच्चे को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही होगी इसी कारण बहुत मुश्किल से डिलीवरी हो पाई गर्भनाल के लिपटे होने के कारण बच्चे का दम घुट गया और डिलीवरी के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई हमने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन बच्चा नहीं बच सका

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *