Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • कब्रिस्तान में लगी भयंकर आग – फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया आग पर काबू – जानिए क्या हुआ नुक्सान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कब्रिस्तान में लगी भयंकर आग – फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया आग पर काबू – जानिए क्या हुआ नुक्सान

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – रूड़की से सटे रामपुर गाँव के कब्रिस्तान की झाड़ियों में अचानक से आग लग गई कुछ ही देर में आग इतनी बढ़ी की कब्रिस्तान के अंदर खड़ी सारी झाड़ियां जलकर राख हो गई कब्रिस्तान में आग लगने की सुचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने कब्रिस्तान […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – रूड़की से सटे रामपुर गाँव के कब्रिस्तान की झाड़ियों में अचानक से आग लग गई कुछ ही देर में आग इतनी बढ़ी की कब्रिस्तान के अंदर खड़ी सारी झाड़ियां जलकर राख हो गई कब्रिस्तान में आग लगने की सुचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने कब्रिस्तान पहुंचकर आग पर काबू पा लिया

आग लगने की घटना करीब तीन बजे की है कुछ लोग कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें कब्रिस्तान में आग लगती हुई दिखाई दी पहले ग्रामीणों ने खुद ही आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार बढ़ती रही जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सुचना दी फायर ब्रिगेड कब्रिस्तान पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है अनुमान लगाया जा रहा है की किसी ने कोई जलती हुई चीज झाड़ियों में डाल दी होगी जिस कारण आग लगी है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *