Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • वाहन की चपेट में आये साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

वाहन की चपेट में आये साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

हरिद्वार – सिडकुल में एक सप्ताह पहले एक वाहन की चपेट में आये साइकिल सवार की सिडकुल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीती पांच जून की सुबह राजेश कुमार पुत्र नवाब सिंह […]

हरिद्वार – सिडकुल में एक सप्ताह पहले एक वाहन की चपेट में आये साइकिल सवार की सिडकुल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीती पांच जून की सुबह राजेश कुमार पुत्र नवाब सिंह निवासी हाल नवोदय नगर साइकिल से सिडकुल की एक कंपनी में ड्यूटी जा रहा था। पीछे से आए वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि राजेश कुमार की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *