• Home  
  • पति के डांटने पर कोतवाली पहुंची पत्नी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पति के डांटने पर कोतवाली पहुंची पत्नी

हरिद्वार – ज्वालापुर अहबानगर निवासी एक महिला अपने पति के डांटने पर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने दोनों की सुनी और आंधे घंटे बाद दोनों का समझौता हो गया। ज्वालापुर निवासी एक महिला ने अपने पति से कुछ सामान लाने के लिए कहा था। पति सामान लाना भूल गया। गुरुवार सुबह जब पति घर लौटा […]

हरिद्वार – ज्वालापुर अहबानगर निवासी एक महिला अपने पति के डांटने पर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने दोनों की सुनी और आंधे घंटे बाद दोनों का समझौता हो गया। ज्वालापुर निवासी एक महिला ने अपने पति से कुछ सामान लाने के लिए कहा था। पति सामान लाना भूल गया। गुरुवार सुबह जब पति घर लौटा तो पत्नी का गुस्सा फूट गया। महिला ने अपने पति को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। पति ने महिला को गुस्से में डांट लगा दी। इस पर महिला पुलिस के पास पहुंच गई और पति की शिकायत करने लगी। पुलिस ने जब कहानी सुनी तो दंग रह गई है। छोटी सी बात पर ही दोनों के बीच विवाद हो गया है।

पुलिस के कहने पर पति महिला के लिए बाजार से सामान लेकर आ गया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों की चार साल पहले ही शादी हुई है। महिला मूल रूप से कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं आई है। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *