• Home  
  • 12 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

12 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत

रुडकी – खानपुर के लालचंदवाला गांव में 12 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का शव रस्सी से लटका मिला। परिजन किशोरी द्वारा सुसाइड करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ […]

रुडकी – खानपुर के लालचंदवाला गांव में 12 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का शव रस्सी से लटका मिला। परिजन किशोरी द्वारा सुसाइड करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। गुरुवार सुबह लालचंदवाला गांव से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोवर्धनपुर चौकी की पुलिस को फोन करके सूचना दी कि गांव के एक परिवार की 12 साल की नाबालिग किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। और मृतक के परिजन चुपचाप शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ आनन फानन मौके पर पहुंचे तो किशोरी का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो परिजनों का कहना था कि मृतक किशोरी का घर के लोगों से किसी बात पर मामूली झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर उसने छत के कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगाई है। यह भी बताया कि घटना के समय मृतक के पिता घर से बाहर थे। पता चलने पर भाई बहन ने रस्सी से झूल रही किशोरी को नीचे उतारा था। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत किशोरी के परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का भी इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उसका गहराई से अध्ययन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *