• Home  
  • राजस्व कर्मियों का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

राजस्व कर्मियों का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

पिथौरागढ़ – नायब तहसीलदार सेवा नियमावली में नियम विरूद्ध संग्रह अमीनों को पदोन्नति कोटा दिए जाने के विरोध में राजस्व कर्मियों ने चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। राजस्व कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार को भी राजस्व कर्मचारी […]

पिथौरागढ़ – नायब तहसीलदार सेवा नियमावली में नियम विरूद्ध संग्रह अमीनों को पदोन्नति कोटा दिए जाने के विरोध में राजस्व कर्मियों ने चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। राजस्व कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार को भी राजस्व कर्मचारी महासंघ कर्मी अमीनों को पदोन्नति में कोटा दिए जाने के विरोध में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार के इस फैसले की निंदा की। राजस्व उपनिरीक्षक नवीन चंद्र पांडे ने कहा सरकार ने पदोन्नति में संग्रह अमीन के लिए नियम विरुद्ध छह प्रतिशत कोटा निर्धारित करने का जो आदेश दिया है। उसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व उपनिरीक्षक मोहन गिरी ने कहा संगठन सरकार के इस आदेश का पुरजोर विरोध करता हैं। कहा जब तक सरकार फैसले को वापस नहीं लेती इसी तरह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। चंद्री चंद ने कहा राजस्व कर्मियों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा अपनी जायज मांग को पूरा नहीं होने तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान राजस्व कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *