Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • विवेकानंद विद्या मंदिर ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विवेकानंद विद्या मंदिर ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

पिथौरागढ़ – जोहार खेलोत्सव में बालिका वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने जीआईसी मुनस्यारी को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ आरबीआई के […]

पिथौरागढ़ – जोहार खेलोत्सव में बालिका वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने जीआईसी मुनस्यारी को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ आरबीआई के मैनेजर गंगा सिंह मर्तोलिया ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। दोनों हाफ में एक भी टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। इसके बाद हुए पेनाल्टी सूट आउट में विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने जीआईसी मुनस्यारी की टीम को 4-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान जोहरा क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर केदार सिंह, गगन, रवि बृजवाल, महेश सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *