चम्पावत – पुलिस ने सिंगदा गांव में अलमारी का ताला काटकर हजारों की नकदी आदि सामान साफ करने वाले एक नेपाली युवक को नकदी समेत दबोच लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एसओ मनीष खत्री ने बताया कि 12 जून को मदन सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी सिंगदा बाराकोट ने थाने में सूचना देकर बताया कि किसी अज्ञात ने उसके घर की अलमारी का ताला काटकर एक बैग में रखे 15 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि चोरी किया है। एसओ ने बताया कि एसआई हेमंत कठैत नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंगदा पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। टीम ने मुखबिर और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी दीपक रावत पुत्र (21)भीम रावत निवासी ग्राम बज्यूला जिला कोल्टी बज्यूला नेपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने पास में ही बने कलमठ से 15 हजार रुपया, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और हैक्सा ब्लेड बरामद कर लिया। पूछताछ मे आरोपी ने हैक्सा ब्लेड से अलमारी का ताला काटकर चोरी करने की बात कबूली की। पुलिस ने बताया कि पुर्व में भी सिंगदा गाव में चोरी की गयी है। आरोपी मदन सिंह के होटल में भी काम कर चुका है। पुलिस टीम में एसआई हेमन्त कठैत,देवेन्द्र सिंह मेहता, नवल किशोर,कमल पाटनी आदि रहे।
