ऋषिकेश – विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 110 लाभार्थियों को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में 5 लाख 50 हजार रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे संगठनों को भी तीन लाख रुपये चेक दिये।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष के अंतर्गत दिए जाने वाली आर्थिक सहायता संपूर्ण प्रदेश में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों में वितरित की जा रही है। कहा कि वे स्वयं गरीबों की समस्याओं को समझते है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे है। अशिक्षा, कमजोर साहस और सामाजिक दुराव से गरीबों की समस्याएं हमेशा बढ़ती हैं। उनके पास एक पूंजी होती है वह उनकी मेहनत है। क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा ऋषिकेष विधानसभा को आदर्श विधानसभा स्थापित करने के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर रीना शर्मा, पंकज शर्मा, अनिता प्रधान, श्रीमति सुमित थपलियाल, राजकीय पेंशन संगठन के अध्यक्ष एस के अग्रवाल, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक दर्शनलाल, सुंदरी कंडवाल, गौतम राणा, परवेज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गणेश रावत ने किया।
