Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • जू० डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना से नाराज एम्स ऋषिकेष के डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जू० डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना से नाराज एम्स ऋषिकेष के डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेष के डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह कोलकाता के नील रतन सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बीते सोमवार जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना से नाराज है। उन्होंने सरकार से मारपीट के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। गुरुवार को रेजीडेंट डाक्टर्स […]

ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेष के डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह कोलकाता के नील रतन सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बीते सोमवार जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना से नाराज है। उन्होंने सरकार से मारपीट के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। गुरुवार को रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले एम्स के डॉक्टरों परिसर में एकत्रित हुए और कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के साथ अभद्रता पर नाराजगी जताई।

एसोसिएशन अध्यक्ष डा. पहल एम सोहीबेम ने एनआरएस की घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि हमारा विरोध आए दिन डॉक्टरों पर हो रहे हमले को लेकर है। जिन लोगों ने एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर डॉक्टर पर हमला किया है, उन्हें अविलंब गिरफ्तार करना होगा। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वह आंदोलन को बाध्य होंगे। महासचिव आरती गोपाल ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि जिन अपराधियों ने डॉक्टरों को गंभीर रूप से घायल किया है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग भी सरकार से की। प्रदर्शनकारियों में डा. अरुण देव, डा. रमेश पी अनुरागी, डा. सागर, डा. केस्टव कुंडू, डा. अश्विन कुमार, डा. अनुराधा मुखर्जी, डा. हर्षित हेंमत, मनीषा दूबे, राहुल वर्मा आदि शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *