अल्मोड़ा – भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता एवं हाथापाई करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका। शुक्रवार को जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन सरकार में कुछ विधायक विकास कार्यो को दरकिनार कर गुंडागर्दी कर पत्रकारों को धमकाने में आमादा हो गये हैं, जो कि लोकतंत्र के लिए काफी घातक है। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन पत्रकारों पर इस तरह की अभद्रता एवं हाथापाई की घोर भृत्सना एवं निंदा की है। पुतला फूंकने वालों में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, पंकज कांडपाल, किशन लाल, जिला महामंत्री हेम तिवारी, रमेश कांडपाल, संजय दुर्गापाल, राधा बिष्ट, सरस्वती, हेम तिवारी, कार्तिक साह, रितिक नयाल, देवेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र गैलाकोटी, मुकेश नेगी, पूरन सिंह रावत, रमेश नेगी, कमलेश तिवारी, अरविंद रौतेला, फाकिर खान, मदन डांगी, विनोद वैष्णव, पारितोष जोशी, नवनीत वर्मा, जितेंद्र तिलारा, जितेंद्र अधिकारी, हर्ष कनवाल, अशोक रावत, सुमित कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
कांग्रेस ने भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन का पुतला फूंका
अल्मोड़ा – भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता एवं हाथापाई करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका। शुक्रवार को जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा […]
