अल्मोड़ा – विभिन्न मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक व सीईओ जगमोहन सोनी के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजा गया। लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। डीजी को भेजे ज्ञापन में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कहा कि पदोन्नति प्रकरणों समेत कई मामले लंबे समय से महानिदेशालय व निदेशालय स्तर पर लंबित पड़े हैं। संगठन कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेज मामले से अवगत करा चुका है। लेकिन लंबे समय से मांग के बावजूद भी प्रकरणों में कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे कार्मिकों में रोष है। ज्ञापन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक के पदों पर भर्ती वर्ष के अनुसार पदोन्नति करने, पदोन्नति में काउंसिलिंग की व्यवस्था पहले की भांति रखने, वरिष्ठता निर्धारण के प्रकरण में शासन से अंतिम निर्णय तथा निदेशालय में लंबित सभी प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू अवस्थी, मुकेश जोशी, योगेश बिष्ट समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
अल्मोड़ा – विभिन्न मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक व सीईओ जगमोहन सोनी के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजा गया। लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। डीजी को भेजे ज्ञापन में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कहा कि पदोन्नति प्रकरणों समेत कई मामले […]
