• Home  
  • ऊपर रहता है परिवार नीचे शोरूम में लगी आग – पडोसी की दिवार तोड़ रास्ता बनाकर बचाये परिवार के छह सदस्य – जानिए पूरी खबर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ऊपर रहता है परिवार नीचे शोरूम में लगी आग – पडोसी की दिवार तोड़ रास्ता बनाकर बचाये परिवार के छह सदस्य – जानिए पूरी खबर

हरिओम गिरी /रूड़की रूड़की – राजेंद्र नगर चौक के पास स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में आज सुबह अचानक ही आग लग गई जिससे शोरूम में रखा लाखो रूपये का फर्नीचर जल कर राख हो गया गनीमत रही की शोरूम में ऊपर सो रहे कर्मचारी आग की चपेट में आने से बच गए आग अगर […]

हरिओम गिरी /रूड़की

रूड़की – राजेंद्र नगर चौक के पास स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में आज सुबह अचानक ही आग लग गई जिससे शोरूम में रखा लाखो रूपये का फर्नीचर जल कर राख हो गया गनीमत रही की शोरूम में ऊपर सो रहे कर्मचारी आग की चपेट में आने से बच गए आग अगर और ज्यादा बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था

आज सुबह करीब आठ बजे शोरूम में अचानक ही आग लग गई शोरूम के ऊपर ही शोरूम स्वामी संजय नरूला का परिवार रहता है उनके परिवार में छह सदस्य है नीचे शोरूम में आग लगने से ऊपर परिवार में हड़कंप मच गया आग से बचकर नीचे जाने रास्ता नहीं था जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से बराबर वाले घर की दिवार को तोड कर रास्ता बनाया गया जहां से परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया

सुबह आग लगने की सुचना जैसे ही फायर ब्रिगेड को लगी फायर ब्रिगेड तुरंत ही मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने का प्रयास करने लगी काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है अनुमान लगाया जा रहा है की शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी जिससे लाखो का नुक्सान हो गया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *