Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • दो माह से नही मिला ओवर टाइम का पैसा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दो माह से नही मिला ओवर टाइम का पैसा

हरिद्वार – सिडकुल की एक कंपनी में कई श्रमिकों को दो माह से कंपनी द्वारा ओवर टाइम का पैसा नहीं दिया गया है। शनिवार सुबह दर्जनों श्रमिक कंपनी से बाहर निकल आये। सुबह से 12 बजे तक श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच चली वार्ता के बाद कुछ श्रमिक वापस कंपनी लौट गए। जिन 15 […]

हरिद्वार – सिडकुल की एक कंपनी में कई श्रमिकों को दो माह से कंपनी द्वारा ओवर टाइम का पैसा नहीं दिया गया है। शनिवार सुबह दर्जनों श्रमिक कंपनी से बाहर निकल आये। सुबह से 12 बजे तक श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच चली वार्ता के बाद कुछ श्रमिक वापस कंपनी लौट गए। जिन 15 से अधिक श्रमिकों को कपनी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी थीं, वह श्रमिक अपना ओवर टाइम का पैसा एवं मानकों द्वारा निर्धारित बोनस अन्य सुविधाओं के लिए एक बजे तक कंपनी के बाहर ही डटे रहे।

दोपहर दो बजे सभी श्रमिक जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे। सुनील कुमार, प्रवेश, अर्जुन, नीरज कुमार, अंकित कुमार, मोहित, आदि ने कहा कि उन्होंने कंपनी में कई वर्ष कार्य किया। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने उन्हें नियम कानून ताक पर रखकर नौकरी से बाहर निकाल दिया है। श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने अपना मामला सहायक श्रमायुक्त के यहां दर्ज कराया था, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। इसलिए न्याय के लिए उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *