• Home  
  • निशंक ने डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से मिलकर विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन मांगा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निशंक ने डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से मिलकर विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन मांगा

हरिद्वार – केंद्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पहली बार शुक्रवार रात को शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निशंक ने गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से मिलकर विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन मांगा। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने डॉ. निशंक […]

हरिद्वार – केंद्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पहली बार शुक्रवार रात को शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निशंक ने गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से मिलकर विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन मांगा। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने डॉ. निशंक को गायत्री महामंत्र के उपवस्त्र और समाज उपयोगी युग साहित्य भेंटकर सम्मानित किया।डॉ. निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का नया भारत बनाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्राथमिकता के साथ काम करेगा। युवाओं में आध्यात्मिकता के साथ सकारात्मक सोच विकसित हो, इस दिशा में भी काम करेंगे। डॉ. पण्ड्या से इस विषय पर चर्चा हुई। डॉ. पण्ड्या ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया है। डॉ निशंक ने रात्रि भोजन पर काफी देर तक डॉ. पण्ड्या से युवा और राष्ट्र निर्माण संबंधी चर्चा की।डॉ. पण्ड्या ने आशा व्यक्त की कि डॉ. निशंक वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए भी कार्य करेंगे। युवा वर्ग के विकास से लेकर विभिन्न विषयों पर दोनों के बीच करीब चालीस मिनट की चर्चा हुई। इस अवसर देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, रामसहाय शुक्ल, डॉ. बृजमोहन गौड़, एचपी सिंह, हरिमोहन गुप्ता, ओमप्रकाश जमदग्नि ,विक्रम भुल्लर आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *