• Home  
  • मुनस्यारी में केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी का स्वागत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मुनस्यारी में केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी का स्वागत

पिथौरागढ़ – केएमवीएन के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी का मुनस्यारी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां पहुंचे जोशी ने विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने केएमवीएन के गेस्ट हाउस और गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया। शनिवार को केएमवीएन के […]

पिथौरागढ़ – केएमवीएन के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी का मुनस्यारी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां पहुंचे जोशी ने विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने केएमवीएन के गेस्ट हाउस और गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया। शनिवार को केएमवीएन के अध्यक्ष जोशी के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जोशी ने कहा सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कहा पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास रहेगा। जोशी यहां विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रतिभा सम्मान समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने स्कूल को बोर्ड परीक्षाफल शत-प्रतिशत हासिल करने पर छात्रों और शिक्षकों की जमकर सराहना की। जोशी ने ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने भ्रमण के दौरान जोशी ने केएमवीएन के गेस्ट हाउस और गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को पर्यटकों की आवाभगत को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *