• Home  
  • प्रांजल, दृष्टि, शिवम और सुमन ने जीते बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

प्रांजल, दृष्टि, शिवम और सुमन ने जीते बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले

पिथौरागढ़ – स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जेएस बुदियाल, सेवानिवृत्त सीओ देवेंद्र सिंह दिगारी और आईसीआईसीआई के सहायक प्रबंधक अभिनव गुप्ता ने किया। अंडर-13 बालक वर्ग में हुई प्रतियोगिता […]

पिथौरागढ़ – स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जेएस बुदियाल, सेवानिवृत्त सीओ देवेंद्र सिंह दिगारी और आईसीआईसीआई के सहायक प्रबंधक अभिनव गुप्ता ने किया। अंडर-13 बालक वर्ग में हुई प्रतियोगिता में प्रांजल विजेता और हर्षित वर्मा उपविजेता रही। बालिका वर्ग में दृष्टि वल्दिया विजेता और प्रयल्भ चंद उपविजेता बनी। अंडर-19 बालक वर्ग में शिवम पांडेय विजेता और अमन शाह उप विजेता बना। बालिका वर्ग में सुमन बिष्ट विजेता और तनुजा मलड़ा उपविजेता रही। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को आर्कषक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौरभ चंद, भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, उमेश जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *