• Home  
  • जिलाधिकारी ने किया नवनिर्मित बस अड्डे का निरीक्षण
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जिलाधिकारी ने किया नवनिर्मित बस अड्डे का निरीक्षण

बागेश्वर – जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बिलौना में दो करोड़ 88 लाख रुपये से बन रहे बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, चालक कक्ष और यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए कक्षों का जायजा लिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को शेष बचे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा […]

बागेश्वर – जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बिलौना में दो करोड़ 88 लाख रुपये से बन रहे बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, चालक कक्ष और यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए कक्षों का जायजा लिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को शेष बचे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा काम की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने को कहा। रविवार को कार्यदायी संस्था पेयजल निगम रानीखेत के अधिकारी हरीश प्रकाश ने कहा कि बस अड्डे का भवन बनकर तैयार है। फील्ड निर्माण का काम चल रहा है। पेयजल के लिए बोरिंग का काम किया जा रहा है। बिजली कनेक्शन को आवेदन कर दिया है। उन्होंने बताया कि यहां यात्रियों के ठहरने के लिए डोरमेट्री और खाने के लिए कैंटीन की सुविधा मिलेगी। कुछ दुकानों का भी यहां संचालन होगा। डीएम राजगुरु ने सहायक प्रबंध अधिकारी गजेंद्र बिष्ट और अन्य संबंधित अधिकारियों से बस अड्डे में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय, फर्नीचर, पंखे आदि की व्यवस्था उन्नत रखने को कहा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और सौदर्यीकरण के लिए पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कहा कि बस अड्डा जिले के प्रवेश द्वार पर है। जिसे देखते हुए आम जनता को आला दर्जे की सुविधाएं दी जानी चाहिए। यहां सीडीओ एसएसएस पांगती, नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी, राजस्व उपनिरीक्षक दया चंद्र पंत, ठेकेदार भूपेंद्र सिंह सुयाल आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *