• Home  
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए

चम्पावत – एनआरएलएम योजना के तहत आजीविका विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए गए। बैठक में अलग-अलग महिला समूहों की 80 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। ब्लाक सभागार में हुई बैठक में महिला समूहों को रोजगार से जोडऩे के लिए मंथन किया गया। बीडीओ पीएस रावत की […]

चम्पावत – एनआरएलएम योजना के तहत आजीविका विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए गए। बैठक में अलग-अलग महिला समूहों की 80 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

ब्लाक सभागार में हुई बैठक में महिला समूहों को रोजगार से जोडऩे के लिए मंथन किया गया। बीडीओ पीएस रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्णागिरि समूह थ्वालखेड़ा की कमला महर, पंचबलिया समूह की कमला देवी और पूर्णागिरि समूह की लक्ष्मी देवी ने अपनी समस्याएं उठाई। उद्यम संस्था से आई अंजलि नबियाल ने महिलाओं को आजीविका से जोडऩे संबधी जानकारियां दी।

बीडीओ ने महिला समूहों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यक्रम के संचालन में स्वयं सेवी संस्था उद्यम ने सहयोग किया। मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी एलएल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी योगिता जोशी, जीवन गिरी, अशोक कुमार, नवीन शर्मा, गौरव जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *