• Home  
  • पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

चम्पावत – बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। रविवार को पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड में अव्वल आने वाली प्रत्यक्षा गुंज्याल, सागर सिंह, बबीता, प्रज्ञा सिंह, वीरेंद्र बोहरा, […]

चम्पावत – बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। रविवार को पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड में अव्वल आने वाली प्रत्यक्षा गुंज्याल, सागर सिंह, बबीता, प्रज्ञा सिंह, वीरेंद्र बोहरा, सौम्या शर्मा, मयंक राणा और आदित्य वर्मा को सम्मानित किया गया। जबकि इंटरमीडिएट में अवनीत सिंह, कमलेश बोरा और आरती को पुरस्कार दिए गए। एसपी ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे की सलाह दी। इस मौके पर पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल, पेशकार अनुराग सिंह, प्रकाश सिंह राणा, नारायण सिंह, भोपाल सिंह बोरा, भगवान राम, भगवत सिंह, राजीव कुमार शर्मा, चंपा वर्मा और प्रकाश सिंह राणा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *