• Home  
  • हत्या के मामले में गवाह पुत्र के घर कारतूस और धमकी भरा पत्र फेंक पैरवी न करने की दी धमकी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हत्या के मामले में गवाह पुत्र के घर कारतूस और धमकी भरा पत्र फेंक पैरवी न करने की दी धमकी

रुडकी – पिता की हत्या के मामले में गवाह पुत्र के घर कारतूस और धमकी भरा पत्र फेंककर पैरवी न करने की धमकी दी गई। गवाह को पहले भी धमकी मिल चुकी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।गंगनहर कोतवाली के सलेमपुर राजपुतान निवासी मास्टर नकली राम सैनी की पिछले […]

रुडकी – पिता की हत्या के मामले में गवाह पुत्र के घर कारतूस और धमकी भरा पत्र फेंककर पैरवी न करने की धमकी दी गई। गवाह को पहले भी धमकी मिल चुकी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।गंगनहर कोतवाली के सलेमपुर राजपुतान निवासी मास्टर नकली राम सैनी की पिछले साल अप्रैल में बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पिता की हत्या के मामले में उनका पुत्र राज बहादुर सैनी पैरवी कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में राजबहादुर सैनी ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर के आंगन में एक सफेद रुमाल में कुछ बंधा हुआ देखा। पत्नी ने राजबहादुर को रुमाल दिखाया। बताया कि रुमाल खोलने पर उसमें दो कारतूस और एक टाइप की हुई मिली। पत्र में लिखा गया था कि राजबहादुर इस मामले में पैरवी न करे। कहा कि वह जमानत का प्रयास कर रहे हैं और राजबहादुर गवाही दे रहा है। रुडक़ी कोर्ट में भी उनके खिलाफ गवाही दी गई थी। पत्र में कहा गया कि जिस तरह नकली राम सैनी की हत्या की गई, उसी तरह राजबहादुर और उसके परिवार की भी हत्या कर दी जाएगी। मामले में गवाह राजबहादुर सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर शक जताया है। इससे पहले भी उन्हें धमकी भरा पत्र मिल चुका है। इंस्पेक्टर गंगनहर राजेश साह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर में जिन लोगों पर शक जताया गया है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

पुलिस को दी तहरीर में राजबहादुर सैनी ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर के आंगन में एक सफेद रुमाल में कुछ बंधा हुआ देखा। पत्नी ने राजबहादुर को रुमाल दिखाया। बताया कि रुमाल खोलने पर उसमें दो कारतूस और एक टाइप की हुई मिली। पत्र में लिखा गया था कि राजबहादुर इस मामले में पैरवी न करे। कहा कि वह जमानत का प्रयास कर रहे हैं और राजबहादुर गवाही दे रहा है। रुडक़ी कोर्ट में भी उनके खिलाफ गवाही दी गई थी। पत्र में कहा गया कि जिस तरह नकली राम सैनी की हत्या की गई, उसी तरह राजबहादुर और उसके परिवार की भी हत्या कर दी जाएगी। मामले में गवाह राजबहादुर सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर शक जताया है। इससे पहले भी उन्हें धमकी भरा पत्र मिल चुका है। इंस्पेक्टर गंगनहर राजेश साह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर में जिन लोगों पर शक जताया गया है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *