Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • पंजाब से पैदल पहुंचे 125 श्रद्धालुओं का स्वागत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पंजाब से पैदल पहुंचे 125 श्रद्धालुओं का स्वागत

ऋषिकेश — श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 1100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पजाब से 125 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को ऋषिकेश पहुंचा। हेमकुंड गुरुद्वारे मे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद जत्थे में शामिल श्रद्धालु ‘जो बोले सो निहाल.के जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के […]

ऋषिकेश — श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 1100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पजाब से 125 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को ऋषिकेश पहुंचा। हेमकुंड गुरुद्वारे मे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद जत्थे में शामिल श्रद्धालु ‘जो बोले सो निहाल.के जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के लिए रवाना हो गए।पंजाब के गुरदासपुर
स्थित डेरा बाबा नानक से दो जून को पैदल यात्रा कर श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए निकले 125 श्रद्धालु गुरुवार सुबह लक्ष्मणझूला रोड स्थित हेमकुंड गुरुद्वारे पहुंचे।गुरुद्वारा कमेटी की ओर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। प्रबधक दर्शन सिंह ने बताया कि यह 25वीं यात्रा हैं, जिसमें 92 वर्षीय बुजुर्ग तक पैदल चलकर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यात्रा में दर्शन के साथ ही विश्व शांति और आपसी भाईचारे का संदेश भी श्रद्धालु जगह-जगह रुककर लोगों को दे रहे हैं। बताया कि श्रद्धालुओं को श्री हेमकुंड साहिब के लिएरवाना कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *