• Home  
  • सैकड़ो लोगो ने लिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा – विधायक और भाजपा नेताओ ने भी की योग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सैकड़ो लोगो ने लिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा – विधायक और भाजपा नेताओ ने भी की योग

हरिओम गिरी / रुड़की रूड़की – दुनियाभर में आज पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ऐसे में शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर रुड़की शहर में भी जगह जगह योग दिवस मनाया गया है योग दिवस का सबसे भव्य कार्यक्रम मालवीय चौक स्थित एसडी कॉलेज के ग्राउंड में रखा गया जिसमे रूडकी विधानसभा से भाजपा […]

हरिओम गिरी / रुड़की

रूड़की – दुनियाभर में आज पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ऐसे में शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर रुड़की शहर में भी जगह जगह योग दिवस मनाया गया है योग दिवस का सबसे भव्य कार्यक्रम मालवीय चौक स्थित एसडी कॉलेज के ग्राउंड में रखा गया जिसमे रूडकी विधानसभा से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा समेत नगर वासियों ने भारी संख्या में भाग लिया
बता दे की पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर दुनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराया गया था जिसके बाद से पुरे विश्व में आज यानी की 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है आज पांचवा योग दिवस है लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग करे और स्वस्थ रहे इसके लिए जगह जगह योग के कार्यक्रम रखे गए है जिनमे लोग बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे है 

मालवीय चौक स्थित एसडी कॉलेज के ग्राउंड में आज योग दिवस के अवसर पर विधायक प्रदीप बतरा भी योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे कार्यक्रम के बाद उन्होंने बताया की योग हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है योग एक ऐसी कसरत है जिसे आप किसी भी स्थान पर कर सकते है| और एक सामान्य व्यक्ति हर दिन सिर्फ आधा घंटा योग करता है तो वह पूरी उम्र बीमारियों से बचा रहता है उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन में ज्ञान,कर्म और भक्ति का एक संगम है और योग सभी के लिए है उन्होंने ये भी बताया कि योग हमारी संस्कृतिक का अहम हिस्सा है आज पूरी दुनिया योग कर रही है यह हमारे लिए गर्व की बात है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *