• Home  
  • सडक़ चौड़ीकरण के दौरान पानी की लाइन कई जगह से टूटने से पेयजल संकट
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सडक़ चौड़ीकरण के दौरान पानी की लाइन कई जगह से टूटने से पेयजल संकट

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में सडक़ चौड़ीकरण के दौरान पानी की लाइन कई जगह से टूटने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मोहम्मद सलीम, गालिब, राजेश, दीपक, परवेज, रहमान, दिलशाद, बबलू, प्रदीप कुमार ने बताया सडक़ के चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में सडक़ चौड़ीकरण के दौरान पानी की लाइन कई जगह से टूटने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मोहम्मद सलीम, गालिब, राजेश, दीपक, परवेज, रहमान, दिलशाद, बबलू, प्रदीप कुमार ने बताया सडक़ के चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लाइन टूटने से पीने का पानी सडक़ पर बह रहा है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से गांव में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्राम प्रधान राखी राणा ने बताया दो बार पहले भी मजदूर पेयजल लाइन को तोड़ चुके है। ठेकेदार टूटी लाइन की मरम्मत कराने को तैयार नहीं होता। स्वयं उन्होंने लाइन की मरम्मत कराई। टूटी पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *