Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • वृद्ध की मौत मामले में केस दर्ज

रुडकी – दो दिन पूर्व सडक़ पार कर रहे वृद्ध की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी दो दिन पूर्व चुडिय़ाला गांव निवासी 75 वर्षीय मान सिंह सडक़ पार कर […]

रुडकी – दो दिन पूर्व सडक़ पार कर रहे वृद्ध की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी दो दिन पूर्व चुडिय़ाला गांव निवासी 75 वर्षीय मान सिंह सडक़ पार कर रहा था। तभी उसको बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार सुफियान निवासी रायपुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उप निरीक्षक मनोज ममगई ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *