तीर्थ चौधरी/ सहारनपुर
सहारनपुर- गंगोह नगर पालिका सफाई कर्मचारीयो कि दुकानदारो से झड़प होने के बाद सफाईकर्मीयो ने दुकानो के आगे सड़क पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगाकर सड़क जाम कर दी। ओर हड़ताल पर बैठ गये।

सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह मे नगर पालिका के सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा नगर मे नालों की सफ़ाई का कार्य कर रहे थे। मौहल्ला मोहम्मद गौरी मे दुकान के आगे सफ़ाई करते समय नाले के ऊपर रखे स्लेप को तोड़ने को लेकर दुकानदार वे सफ़ाई कर्मियों मे गाली गलौच हो गई थी।जिसको लेकर नगर पालिका के सफ़ाई कर्मियों ने दुकान स्वामी के खिलाफ़ थाना गंगोह मे तहरीर दी थी।पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी ना होने से नाराज़ सफ़ाई कर्मियों ने नाले से निकला हुआ कूड़ा सड़को पर डालकर रास्ता जाम कर दिया हे। जिससे आने जाने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
नगर मे जगह- जगह पानी भर गया है । वही नगर पालिका के कर्मी का कहना है, की जब तक आरोपियों के खिलाफ क़ानुनी कार्यवाही नहीं होगी तब तक सफ़ाई का कार्य नहीं होगा।
लम्बे समय जाम लगा रहने के कारण नकुड उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सफाईकर्मीयो को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया व दुकानदारो को हिदायत दी गई कि दुकानो के सामने कोई भी पक्का स्लैब नही ड़ालेगा। पक्का स्लैब ड़ालने से साफ-सफाई नही हो पाती। जो भी दुकानदार पक्का स्लैब ड़ालेगा, उसको तोड़ दिया जाये व उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।
