• Home  
  • नालो की सफाई को लेकर निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप – बजट रोके जाने के विरोध में लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नालो की सफाई को लेकर निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप – बजट रोके जाने के विरोध में लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई

Hariom giri/roorkee रूड़की – महानगर कांग्रेस अब बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रही है नगर निगम के चुनाव में देरी को लेकर कोंग्रेसियो ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को हर कार्य में नाकाम बताया है और जल्द ही नगर निगम चुनाव कराने की मांग की है इतना ही नहीं कोंग्रेसियो ने […]

Hariom giri/roorkee

रूड़की – महानगर कांग्रेस अब बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रही है नगर निगम के चुनाव में देरी को लेकर कोंग्रेसियो ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को हर कार्य में नाकाम बताया है और जल्द ही नगर निगम चुनाव कराने की मांग की है इतना ही नहीं कोंग्रेसियो ने नगर निगम के द्वारा नालो की सफाई के लिए जारी किये गए बजट को लेकर भर्ष्टाचार का आरोप भी लगाया है उनका कहना है की नालो की सफाई के लिए जारी 68 लाख रूपये से नाले तो साफ़ नहीं हुए है लेकिन बजट साफ़ किया जा रहा है

गणेशपुर स्थित एक होटल में आज कांग्रेस नेताओ के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे उन्होंने भाजपा सरकार को हर कार्य में नाकाम बताया है उनका कहना है की सरकार जानबूझकर नगर निगम चुनाव में देरी कर रही है और नगर निगम को मिलने वाले बजट में बिना किसी कारण के रुकावट पैदा कर रही है शहर में एडीबी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो पर भी उन्होंने सवाल उठाया है उनका कहना है की एडीबी के कार्यो में लगातार लापरवाही बरती जा रही है एडीबी के कार्यो की आई आई टी से जांच कराने की घोषणा के बाउजूद जांच नहीं कराकर भर्ष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है

सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा की अब कांग्रेस सरकार और नगर निगम से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है जल्द ही आंदोलन की तिथि का एलान कर दिया जाएगा यह लड़ाई नगर निगम के अधिकारियों और राज्य सरकार के द्वारा विकास बजट रोके जाने के विरोध में की जायेगी

इस अवसर पर हंसराज सचदेवा,आशीष सैनी,आदेश सैनी,हेमेंद्र चौधरी,श्याम सिंह नागयान,सलीम खान,मनोज,जयंत, नरेंद्र त्यागी, दिनेश कुमार,विपिन चौधरी, प्रमोद भटनागर, फूल कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *