• Home  
  • ऋषिकेश में तेज रफ्तार कार ने 15 बच्चों को रौंदा, एम्स में भर्ती
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ऋषिकेश में तेज रफ्तार कार ने 15 बच्चों को रौंदा, एम्स में भर्ती

Kuldeep rawat /dehradun ऋषिकेश के रायवाला में स्काउट गाइड के करीब 15 बच्चों को देहरादून से जा रही एक कार ने बुरी तरह रौंद दिया। सभी बच्चों को आरपीएफ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। बता दें कि यह सभी बच्चे मुरादाबाद डिवीजन के हैं और रायवाला में इनका […]

Kuldeep rawat /dehradun

ऋषिकेश के रायवाला में स्काउट गाइड के करीब 15 बच्चों को देहरादून से जा रही एक कार ने बुरी तरह रौंद दिया। सभी बच्चों को आरपीएफ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।

बता दें कि यह सभी बच्चे मुरादाबाद डिवीजन के हैं और रायवाला में इनका पिछले 6 दिन से स्काउट गाइड का कैंप चल रहा था। रविवार को कैंप खत्म हो गया था। यह सभी बच्चे हरिद्वार जाने के लिए सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।आरपीएफ के एएसआई आर सी मंजेड़ा ने बताया कि हरिद्वार से इन्हें मुरादाबाद जाने के लिए ट्रेन लेनी थी, ऑटो का इंतजार करते वक्त करीब एक बजे देहरादून की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बच्चों को रौंदती हुई निकल गई। वहीं शांतिकुंज के पास कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घायल बच्चे__________सोबन, शिखा पाल, विनायक, दीपक, रोहित,सवनीत, मनीषा, निशा,प्रभा, शिवानी, दीपक, सूरज, आशुतोष, विकाश वर्मा, आकाश वर्मा शामिल हैं।इन बच्चों को आनन-फानन में ऋषिकेश के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने हरिद्वार के शांतिकुंज के पास कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *