पिथौरागढ़ – एलएसएम महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी व नई पुस्तकों की मांग को लेकर युवाओं का धरना जारी रहा । छात्र-छात्राओं ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।रविवार को एलएसएम महाविद्यालय में छात्रों का धरना 7वें दिन भी जारी रहा ।
छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि 7 हजार से अधिक की छात्रसंख्या में शिक्षकों की भारी कमी है। सरकार ने बिना सोच-विचार के सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया। महाविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम के पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तकें ही उपलब्ध नहीं है। पुरानी पुस्तकों के भरोसे महाविद्यालय में पढाई की जा रही है। छात्रा नूतन ने कहा कि पाठ्यक्रम में प्रत्येक वर्ष बदलाव हो रहा है। एलएसएम महाविद्यालय के पुस्तकालय से पढऩे के लिए संबधित पुस्तकें नहीं दी जा रही हैं । उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी । इस दौरान शिवम पाण्डेय ,बालेश ,हिमांशु ,भुवन,धीरज,चेतना समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
